1. सिटीजन चार्टर
2. सामान्य:
- शिकायत मशीनरी
- स्टाफ कल्याण
- कार्यालय स्वचलन4. विभाग में राजभाषा के प्रयोग की प्रगति
|
|
नागरिक चार्टर
यह चार्टर हमारी दृष्टि, मिशन, मूल्यों और मानकों तथा समाज, पर्यावरण, उद्यमियों, व्यापार और उद्योग, जो विकास में हमारे भागीदार हैं, के लाभ के लिए जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करनने की दिशा में प्रणालीबद्ध रूप में कार्य करने की हमारी प्रतिबद्धता की एक घोषणा हैं ।
भारत सरकार
दृष्टि
जैवप्रौद्योगिकी अनुसंधान में नई सफलताएं अर्जित करना, संपदा के सृजन तथा विशेषकर गरीबों के कल्याण हेतु सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए जैवप्रौद्योगिकी को भविष्य के एक प्रमुख यथार्थ साधन के रूप में ढालना है ।
मिशन
जैव प्रौद्योगिकी मानव कल्याण के लाभ के लिए विशाल संभावना युक्त विज्ञान का एक अग्रणी क्षेत्र है । विभाग को भारत सरकार के अधिसूचना संख्या सीडी 172/86 दिनांक 27.2.86 और संख्या सीडी 87/87 दिनांक 31.1.87 के द्वारा यथा वर्णित व्यवसाय नियमावली के आबंटन के अधीन देश में जैव प्रौद्योगिकी के उन्नती करने के लिए पूरी तरह से समर्पित होना होगा । विभाग संवर्धन में उत्कृष्टता प्राप्त अनुसंधान, अवसंरचना , मानव संसाधन के सृजन , जैव प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने, उद्योगों के संवर्धन, उत्कृष्टता केंद्रों के सृजन, आनुवंशिक रूप से संशोधित जीनों के लिए जैव सुरक्षा दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन और पुनर्योगज डीएनए उत्पाद से सामाजिक लाभ के लिए जैव प्रौद्योगिकी आधारित कार्यक्रम । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर वैज्ञानिक समुदाय के लिए सूचना नेटवर्क की स्थापना हेतु क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा , जैव सूचनाप्रणाली का एक प्रमुख मिशन है ।
- जैवप्रौद्योगिकी की पूरी क्षमता का प्रयोग करना
- एक सुनिर्दिष्ट प्रयत्न, उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों के सृजन के लिए महत्वपूर्ण निवेश
- कृषि
- सामाजिक - आर्थिक विकास /महिलाओं ग्रामीणों के उत्थान के लिए जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आबादी
- जैव प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा देना
वचनबद्धता
विभाग की प्रतिबद्धता में निम्नलिखित शामिल हैं
- जनता के साथ व्यवहार में शिष्टता, नम्रता एवं तत्परता बनाए रखना
- प्रकटित सूचना की गोपनीयता को बनाए रखने की प्रतिज्ञा करना
- निर्णय प्रक्रिया में विलम्ब को कम करने के लिए सरकार की आवश्यकतानुसार प्रक्रियाओं को सरल बनाने का प्रयास करना ।
- नीतियों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा करने और उन्नत सेवाओं के रूप में आम जनता को शीघ्र लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से त्वरित बदलाव लोने हेतु वैज्ञानिकों, उद्योग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ विचार विमर्श करना ।
- शीघ्र से शीघ्र कम्प्यूटरीकृत परिचालनों को लागू करने के लिए सूचना प्रणाली का स्तरोन्न्यन करना ।
- जर्नलों प्रत्रिकाओं और संगोष्ठियों इत्यादि में प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रमुख नीतियों एवं प्रक्रियाओं में हुए परिवर्तनों को जनता तक तुरंत पहुँचाना ।
- वैज्ञानिकों और उद्यमियों द्वारा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देना, शिक्षाक्षेत्र , अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों के बीच एक सशक्त संबंध स्थापित करना, उद्यमिता का और भारतीय प्रयोगशालाओं से उत्पन्न खोज की सुरक्षा सुनिश्चित करना ।
- जनसाधारण के लिए पर्यावरण अनुकूल और उपभोक्ता द्वारा स्वीकार्य,, सरल प्रयोग और किफायती जैव प्रौद्योगिकीय उत्पादों एवं संवाओं का सृजन करना ।
- देश के स्थिर सामाजिक -आर्थिक विकास के लिए जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के परिणामों को प्रयोग में लाना ।
मूल्य
निष्ठा, शिष्टता , तत्परता और मानवीय मूल्यों का आदर करने की ओर पूरी तरह से समर्पित ।
मानक
- सार्वजनिक पूछताछ का तत्परमा से जवाब देना ।
- अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं और निधि की आवश्यकता रखने वाली अनय परियोजनाएः प्राप्ति की सूचना तत्परता से भेजना । परियोजनाओं की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करना और तत्पश्चात् आवेदकों को निर्णय के बारे में सूचित करना ।
- औद्योगिक अनुप्रयोग विभाग को प्रेषित सभी मामलों को शीघ्र निपटाना । निपटारे के लिए अधिक समय लेने वाले मामलों के बारे में आवेदकों को समय-समय पर सूचित करना ।
- पुनर्संयोजी डीएनए अनुसंधान एवं अनुप्रयोगः प्रारंभिक पूछताछ की प्राप्ति के तुरंत बाद आवेदकों को निर्णय के बारे में सूचित करना । निपटान के लिए अधिक समय की आवश्यकता वाले मुद्दों के बारे में आवेदकों को समय-समय पर सूचित करना ।
- अध्ययन गोष्ठी /विचारगोष्ठीः सभी आवेदन पत्रों की प्राप्ति सूचना तुरंत दे दी जाएगी और संपूर्ण आवेदन भेजने वाले आवेदकों को अध्ययन गोष्ठी /विचारगोष्ठी की निर्धारित तिथि से पहले समय रहते अंतिम निर्णय के बारे में सूचित कर दिया जाएगा ।
पूछताछ
अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं और अन्य तकनीकी मामलों से संबंधित शिकायतों का निपटान करना । यदि शिकायत अनुत्तरित रह जाता है तो शिकायतकर्ता इसे संबंधित ग्रुप लीडर के ध्यान मे ला सकता है ।
विभाग को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लेएप्रतिबद्ध है । सामाजिक पूछताछ का उत्तर देने के लिए प्रत्येक ग्रुप लीडर उत्तरदायी होगा।
कार्यान्वयन पद्धति
विभाग जनता को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।
सभी ग्रुप लीडर आम जनता द्वारा की गई पूछताछ का उत्तर देने के लिए जिम्मेवार होंगे । |